भगवा वस्त्र, माथे पर भस्म और गले में माला पहने नजर आए शैलेश लोढ़ा, फैंस बोले प्लीज TMKOC में वापस आ जाओ सर

नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो किसी धार्मिक जगह पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वो भगवा वस्त्र, गले में माला और माथे पर भष्म लगाए हुए हैं ध्यान लगाए हुए दिखाई पड़ रहे हैं। एक्टर का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है। लेकिन वो अपने पुराने तारक मेहता से शो में वापस लौटने की गुजारिश भी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंटर शेयर की है। जिसमें वो ध्यान मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वो भगवा धोती और गले में गमछा डालकर प्रभु की अराधाना कर रहे हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हम को मन की शक्ति देना , मन विजय करें…। फैंस उनके इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। फैंन्स अपने पुराने तारक से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो शो में वापस आ जाएं।

View this post on Instagram

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

प्लीज शो में वापस आ जाओ सर –फैंस

शैलेश लोढ़ा ने पिछले साल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से नाता तोड़ दिया था। इसकी वजह उनके और शो के प्रोड्यूसर आसित मोदी के बीच विवाद बताई गई। यह शो सब टीवी पर साल 2008 में शुरू हुआ था तब से शैलेश लोढ़ा बतौर एक्टर और होस्ट इससे जुड़े हुए थे। उन्होंने तारक मेहता शो में 14 साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज से लोगों को खूब हंसाया। यही वजह है कि उनके शो छोड़ने के बाद फैंस उन्हें खूब मिस कर रहे हैं। फैंस ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा प्लीज शो में वापस आ जाओ सर।

फायर ब्रिगेड और जेठा लाल की खास यारी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले लंबे समय से सबसे अच्छे कॉमेडी शो की लिस्ट में से एक बना हुआ है। इसने 14 साल के अपने लंबे सफर में दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया। सब टीवी पर प्रसारित इस शो ने घर-घर में अपनी खास जगह बनाई। शो में तारक मेहता और जेठा लाल की दोस्ती की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया। जेठा लाल को जब भी कोई समस्या होती है तो वो अपने फायर ब्रिगेड को याद करते हैं। फायर ब्रिगेड हमेशा अपने खास दोस्त के लिए हाजिर भी रहते हैं और जेठा लाल के ऊपर आई समस्या का समाधान भी करते हैं। इस बीच दोनों के बीच खूब मजाकिया बातचीत होती है जो दर्शकों को खूब हंसाती है। तारक मेहता और जेठा लाल की जोड़ी के रुप में शैलेश लोढ़ा और दिलीप जोशी को खूब पसंद किया गया। यही वजह है कि दर्शक शैलेश लोढ़ा को शो में मिस कर रहे हैं।

पेमेंट रुकने की आई थीं खबरे

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि तारक मेहता के मेकर्स ने शैलेश लोढ़ाके बकाया पैसे नहीं दिए हैं। मेकर्स के पास एक्टर का एक साल से अधिक समय का पेमेंट रुका हुआ है।जिस पर शो के मेकर्स ने कहा था कि जब वो फॉर्मेलिटी पूरी करेंगे तो उन्हें उनकी पूरी फीस मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *