Budget 2023:भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इसके साथ ही आजाद भारत का पहला बजट 26 नवबंर 1947 को पेश किया गया था। उस समय देश के पहले वित्त मंत्री आर.के. षणमुखम शेट्टी ने पहला बजट पेश किया था। उनका कार्यकाल 1947 से लेकर 1948 तक का था। पहले बजट की कुल राशि का 46 फीसदी लगभग 92.74 करोड़ रुपए रक्षा सेवाओं के लिए अलॉट किया गया था।
बजट सत्र जैसे ही नजदीक आता है। वैसे ही आजाद भारत के पहले बजट सत्र की चर्चाएं तेज हो जाती है। पहले बजट में टैक्स का प्रस्ताव को नहीं रखा गया था। साल 1948-49 के बजट में वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम शेट्टी ने पहली बार अंतरिम शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से लघु अवधि के बजट के लिए अंतरिम शब्द का इस्तेमाल शुरू हुआ।
पहले वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम ने 26 नवंबर 1947 को जब देश का पहला बजट पेश किया था। तब देश की रक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया था। आपको बता दें कि आजाद भारत के पहले बजट पर सबसे ज्यादा खर्च रक्षा पर ही किया गया था, जो पूरे बजट का 47 फीसदी खर्च था।
आपको बता दें कि सबसे पहले भारत का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को ब्रिटिश सरकार के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। भारत में बजट का इतिहास 150 वर्षों से अधिक पुराना है। इसके बाद ब्रिटिश सरकार एक के बाद एक भारत की आजादी तक बजट पेश करती रही।