Budget 2023 Update: थोड़ी देर में पेश होगा बजट, राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री

Budget 2023 Update:केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government 2.0) के दूसरे कार्यकाल का आज अंतिम बजट (Budget 2023) पेश होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitaraman) कुछ ही देर में देश का आम बजट (Budget 2023-24) संसद के पटल पर रखेंगी। पूरे देश की निगाहें बजट में की जाने वाली घोषणाओं पर लगी हैं दरअसल, ये बजट मौजूदा केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।

राष्ट्रपति से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman)राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu)से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं। इसके बाद वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगी और फिर केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी।

2022 की तुलना में कम हुई महंगाई

जहां एक तरफ इस बार के बजट को लेकर सभी को काफी उम्मीद है। इनकम टैक्स में छूट से लेकर रोजगार तक सभी सेक्टर इस बार के बजट में राहत की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्सपोर्ट का मानना है कि आगामी केंद्रीय बजट रोजगार सर्जन पर केंद्रित होगा।

एक्सपोर्ट सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ बी गोप कुमार ने कहा है कि यह साल 2024 के केंद्रीय चुनाव से पहले पूरे साल का आखिरी बजट है तो इसकी खास होने की काफी उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इस बार के बजट में महंगाई कम हो सकती है। आईएमएफ की जानकारी के मुताबिक,विश्व आर्थिक परिदृश्य को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक करीब 84 फ़ीसदी देशों में 2022 की तुलना में 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रा स्फीति घटेगी।

मुद्रा स्फीति में गिरावट का जो अनुमान जताया गया है वह आंशिक तौर पर कमजोर ग्लोबल मांग की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दामों और गैर-ईंधन की कीमतों में कमी पर आधारित है। इससे यह भी पता चलता है कि मौद्रिक सख्ती का असर हो रहा है। आईएमएफ ने कहा कि बुनियादी मुद्रा स्फीति 2022 की चौथी तिमाही में 6.9 फीसदी के स्तर से सालाना आधार पर गिरकर 2023 की चौथी तिमाही तक 4.5 फीसदी तक आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *