BSEB 12th Exam Paper Leak: प्रथम पाली की परीक्षा शुरु होते ही इन जिलों में गणित का पेपर हुआ लीक

पटना: बिहार मेंइंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 बुधवार को दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से शुरु हुई लेकिन इस बीच गणित का प्रश्न पत्र लीक होने से हडकंप मच गया। राज्य के कई जिलों में अब तक प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है। सबसे पहले मुजफ्फरपुर में प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आई है। हालांकि ऐसा दावा किया जा रहा है कि परीक्षा परिसर में फोन नहीं ले जाने के कारण परीक्षार्थियों तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंच पाया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है और जांच के बाद की कुछ कह पाना संभव होगा कि पेपर कहां से और कैसे लीक हुआ।

अब तक मुजफ्फरपुर, बेतिया और मोतिहारी में पेपर लीक होने की बात सामने आई है। बेतिया में पेपर लीक पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई सूचना नहीं है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया जा रहा हैं। परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला दूसरे जिले का है। परीक्षा समाप्त होने के बाद इसकी जांच की जाएगी।

दरअसल, बुधवार की सुबह एक तरफ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में एंट्री ले रहे थे, तो दूसरी तरफ प्रश्न पत्र मोबाइल पर सर्कुलेट होने से छात्र-छात्राओं में बेचैनी बढ़ गई। हालांकि, परीक्षा केंद्र पर मोबाइल नहीं ले जाने के कारण किसी भी छात्र-छात्रा के पास प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं, अभिभावकों व आम लोगों के बीच प्रश्न पत्र लीक चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि बिहार मे परीक्षा शुरु होने से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कड़ी सुरक्षा और जांच व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया था। उनकी ओर से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से केंद्रों पर पालन कराया गया। पहले दिन से ही कदाचार रोकने को लेकर सख्ती का असर देखने को मिला। जूता- मोजा पहन कर आए परीक्षार्थियों को दरवाजे पर ही खोलना पड़ा। ज्यादातर परीक्षार्थी चप्पल या सैंडल पहन कर परीक्षा देने पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *