WPL: झूलन गोस्वामी के कंधों पर कोचिंग की जिम्मेदारी, दादा की टीम में नहीं, इस आईपीएल फ्रेंचाईजी में आएंगी नजर

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने पिछले साल इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वो क्रिकेट में नई भूमिका में नजर आने वाली हैं। महिला आईपीएल टूर्नामेंट में उन्हें दिल्ली की फ्रेंचाईजी ने कोचिंग का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने मुंबई इंडियन का दामन थाम लिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली कैप्टिलस के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ने की दिलचस्पी दिखाई थी हालांकि उन्होंने मुंबई इंडियनस के साथ करार कर लिया है। बता दें वुमेंस प्रीमियर लीग में झूलन गोस्वामी मुंबई इंडियंस के लिए बॉलिंग कोच के साथ-साथ मेंटर की भूमिका भी निभाएंगी।

पिछले साल लिया था संन्यास

भारतीय महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट में 44, 204 वनडे में 255 और 68 टी20 मुकाबलों में 56 विकेट हासिल किए। सभी फार्मेट को मिलाकर उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर 355 विकेट अपने नाम किए। जो कि महिला क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा उनके नाम एकदिवसीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा 10 हजार गेंदे फेंकने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है।

मुंबई इंडियंसको मिलेगा गोस्वामी का अनुभव

वूमेन्स आईपीएल के 2023 सीजन में झूलन गोस्वामी बॉलिंग कोच और मेंटॉर के रोल में नजर आने वाली हैं। वो मुंबई इंडियंस फ्रेचाईजी से जुड़ चुकी है। मुंबई की टीम को झूलन गोस्वामी के 20 साल के बेहतरीन इंटरनेशनल क्रिकेट का फायदा मिलेगा। टीम के युवा तेज गेंदबाजों को झूलन वो सारी बारिकियां बताएंगी जो वो खुद गेंदबाजी के दौरान इस्तेमाल किया करती थीं। चकदा एक्सप्रेस के नाम से मश्हूर झूलन गोस्वामी अपने वो सारे क्रिकेटिंग अनुभव शेयर करेंगी जिनसे वो बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर दिया करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *