आने वाले 12 घंटों में फिर बदलेगा दिल्ली-एनसीआर का तापमान, फिर बढेगा ठंड का प्रकोप

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे पहले दिल्ली एनसीआर में हुई तेज बारिश से ठण्ड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 31जनवरी को फिर एससीआर ने बारिश होगी।

यह रहा तापमान

तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। दिनभर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को यह रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस कारण से दिनभर ठिठुरन रही थी। अक्तूबर के बाद से दिल्ली में बारिश देखने को नहीं मिली थी। अब 31 जनवरी से बारिश नहीं होगी।

31 जनवरी के बाद होगी ठण्ड कम

31 जनवरी के बाद ठंड कम होने लगेगी, लेकिन सुबह-शाम अभी कुछ दिन तक ठंड परेशान करेगी। फरवरी के पहले सप्ताह तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार को आसमान साफ रहने व 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *