#IndvsNZ2ndT20: भारत के लिए करो या मरो का मैच आज, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन

#IndvsNZ2ndT20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे के बाद अब टी20 सीरीज खेली जा रही है। रांची (Ranchi)में पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड इस समय सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टीम के लिए आज का मैच करो या मरो वाला है। अगर आज भारत हार जाता है तो उसे सीरीज गंवानी पड़ेगी।

इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

ऐसे में हार्दिक पांड्या (Captain Hardik Pandya) किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं कर सकते और साथ ही संतुलित टीम उतारने के बारे में सोच रहें होंगे। यह दूसरा टी20 लखनऊ(Lucknow)के इकाना स्टेडियम(Ikana Stadium)में खेला जाएगा। रांची में पहले मैच में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

अंतिम ग्यारह में हो सकता है बदलाव

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें होंगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम में अरसे बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw)को मौका मिलता है या नहीं। वैसे भी ओपनर ईशान किशन(Ishan Kishan)कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ईशान किशन ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक पिछले साल 14 जून को लगाया था, जिसके बाद वह लगातार फ्लॉप होते आए हैं। ऐसे में पृथ्वी को प्लेइंग-11 में चांस मिल जाए तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

संभावित प्लेइंग इलेवन…

भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ/ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (C), जितेश शर्मा (WK), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे (WK), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (C), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *