#WeatherUpdate: कड़ाके की ठंड ने फिर दी दस्तक, अगले 48 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट

#WeatherUpdate: उत्तर भारत से जमा देने वाली कड़ाके की ठंड का दौर लगभग खत्म हो चुका था लेकिन, 26 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को घना कोहरा देखने को मिला। जिससे विजिबिलिटी (Visibility) भी कम हो गई हैं।

मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत (North India) के कुछ इलाकों में आज और कल (30जनवरी) को बारिश हो सकती हैं।

(IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से 29 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली (Delhi) और उसके आस-पास के इलाकों में भी आज बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं 29 और 30 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इन दो दिनों में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में 29 जनवरी यानी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग को शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *