91 हस्तियों को मिला पद्मश्री का सम्मान, इन लोगों मिला अवार्ड…

नई दिल्ली: इस बार 2023 के गणतंत्र दिवस पर कई हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।

यह हैं इस बार के मुख्य लोग

सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला, आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्मश्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। रतन चंद्राकर को पद्मश्री दिया गया है। रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मिजल्स के लिए बेहतर काम के लिए सम्मान दिया गया है।

हीरा बाई लोबी को भी मिला सम्मान

हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। तेलंगाना के 80वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी. रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

इन्हें भी किया गया सम्मानित

प्रख्यात नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पिछले 200 वर्षों से कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *