चंडीगढ़ में खालिस्तानियों ने फिर की नापाक हरकत, अब यहां लिखे गए देश विरोधी नारे

चंडीगढ़: पंजाब में फिर से खालिस्तानी आतंकियों की नापाक हरकतें देखने को मिली हैं। जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तबसे खालिस्तानियों में मानों होड़ मची हो कि प्रदेश में कुछ न कुछ अशांति फैलाने के लिए करते ही रहना है। आज गणतंत्र दिवस पर मोहाली में फिर से खालिस्तानी आतंकियों ने कुछ ऐसी ही हरकत की है।

सेक्टर-42 में आया मामला सामने

चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड के दोनों तरफ खालिस्तान जिंदाबाद और सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। सेक्टर 42 में जिस जगह यह बोर्ड लगा है उसके पास से मोहाली जाने को रोड गुजरती है।

पहले से चल रहा है प्रदर्शन

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सिख कैदियों की रिहाई को लेकर आज रोष मार्च भी निकला है। प्रदर्शनकारी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी जगतार सिंह की भी रिहाई की प्रमुखता से मांग कर रहे हैं।

पन्नूका हो सकता है हाथ

पंजाब और विदेशों में बैठे कट्टरवादी लगातार खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की ISI समर्थित आतंकी भी इस लहर को फिर से तेज करने में लगे हुए हैं। पंजाब पुलिस लगातार आतंकियों और गैंगस्टरों पर कार्रवाई में लगी है। विदेश में छिपा SFJ का गुरपतवंत सिंह पन्नू भी खालिस्तान के समर्थन में बयानबाजियां कर युवाओं को भड़काने में लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *