क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक हुए सम्मानित

यमुनानगर: आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ड्राइवर और कंडेक्टर को सम्मानित किया है। ड्राइवर सुशील व कंडक्टर परमजीत खुद यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां CM मनोहर लाल ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

उत्तराखंड के सीएम ने भी किया सम्मानित

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दोनों के परिजन पहुंचे थे। जहां CM धामी ने प्रशंसा पत्र देने के साथ 1-1 लाख रुपए भी दिए। मगर हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए प्रशंसा पत्र पर हादसे की तारीख गलत लिखी हुई है। उस पर 31 दिसंबर को हुए हादसे में क्रिकेटर को बचाने पर सम्मान देने के बारे में लिखा हुआ है।

पानीपत से हैं दोनों

करनाल के बल्लां गांव के रहने वाले ड्राइवर सुशील ने बताया कि वह पिछले करीब 1 महीने से डिपो की बस नंबर HR67A8824 में पानीपत से हरिद्वार और हरिद्वार से पानीपत रूट पर बस चला रहे हैं। 30 दिसंबर को वह रोजाना की तरह सुबह 4:25 पर हरिद्वार से पानीपत के लिए चले थे।

यूँ बचाई थी जान

उन्होंने तुरंत बस को रोका। जिसके बाद दोनों नीचे उतरे तो तब तक कार की डिग्गी से आग लगनी शुरू हो गई थी। दोनों ने बिना देरी करे, महज 5 सेकेंड के भीतर ड्राइवर साइड पर बाहर की तरफ लटके हुए पंत को घसीट कर बाहर निकाला और कच्चे डिवाइडर पर छाती के बल लेटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *