Haryana: सीएम मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा, बोलें- ‘आज राष्ट्रीय दिवस ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अनुष्ठान भी है’

Haryana: हरियाणा में भी गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने यमुनानगर (Yamunanagar) के जगाधरी में 74वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। सीएम ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता को संदेश भी दिया।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि हमने अपनी आजादी के बाद हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के सपने का भारत बनाने की दिशा में हमने कहां तक सफलता प्राप्त की है।

26 जनवरी एक राष्ट्रीय दिवस- सीएम

आगे सीएम ने कहा कि 26 जनवरी एक राष्ट्रीय दिवस (National Day) ही नहीं एक राष्ट्रीय अनुष्ठान भी है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) से आजादी के आंदोलन की अनेकों यादें जुड़ी हुई हैं। मनोहर लाल ने कहा कि यमुना किनारे मुझे राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने का सौभाग्य मिला।

कुर्बानियों से बना संविधान- हुड्डा

इसके अलावा हरियाणा के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट मंत्रियों ने तिरंगा फहराया। नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। हुड्डा ने कहा कि हमारा संविधान बहुत सी कुर्बानियों से बना हैं।

देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य संविधान का पालन करना है। आज पूरे भारत के लिए गौरव का दिन हैं। हमारे देश जैसा दुनिया में कोई देश नहीं हैं। भारत में अलग-अलग धर्मों, पंथों और भाषाओं के लोग रहते हैं लेकिन, यह सब भारत को विभाजित नहीं करते बल्कि देश को जोड़कर एक महान राष्ट्र बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *