#74thRepublicDayParade: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, परेड का रंगारंग आगाज

#74thRepublic Day Parade:देश आज 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का रंगारंग आयोजन शुरू हो गया।

इस साल गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति (President Of Egypt) अब्लेद फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। साथ ही मिस्त्र की सशस्त्र बलों की टुकड़ी भी परेड में शामिल हुई हैं।

बता दे कि, गणतंत्र दिवस के परेड में 3-लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन आदर्श रूप से लद्दाख (Ladakh), सिक्किम (Sikhim) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।

दुनिया ने देखी नाग मिसाइल की ताकत

कर्तव्य पथ पर परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी।

परेड में शामिल हुआ मिस्र का मार्चिंग दल

पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया। मिस्त्र के राष्ट्रपति इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मुख्य अतिथि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *