Gadar 2:भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म गदर एक प्रेम कथा फिर धमाल मचाने आ रही है। गदर का सीक्वल यानी गदर 2 एक बार फिर धूम मचाने को तैयार है। इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया। गदर-2 में अमीषा पटेल और सनी देओल एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा करेंगे। जिसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुका है।
सन्नी ने की घोषणा
बता दें कि, इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट खुद अभिनेता सन्नी देओल ने की थी। उन्होने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लिखा था कि 2और एक लाइन लिखी थी…The Katha Continue… गदर: एक प्रेम कथा सन 2001में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के बंदवारे के हालातों को दिखाया गया था। इस फिल्म में अभिनेता सन्नी देओल ने एक सिख युवक का किरदार निभाया था।
सन्नी के साथ अमीषा पटेल आएगी नजर
वहीं,सकीना काकिरदार अभिनेत्री अमीषा पटेल ने निभाया था। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी को काफी पंसद किया था। अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल माचने के लिए गदर फिल्म का सीक्वल यानि गदर-2के आने की तैयारी कर ली गई है। सन्नी देओल और मनीष पटेल साथ एक साथ नजर आएंगे।
इसके साथ अगर पोस्टर को ध्यान से देखे तो पगड़ी बांधे सनी देओल पर सबसे पहली नजर जाती है। सनी देओल के हाथ में हथौड़ा है और बैकग्राउंड में तबाही का मंजर, पीछे आर्मी खड़ी दिखई दे रही है। वैसै इस लुक को देख घातक का डायलॉग याद आ रहा है कि ये मजदूर का हाथ है कातिया लोहे को पिंघलाकर उसका आकार बदल देता है। फिलहाल पोस्टर में सनी देओल खुद किसी फौलाद से कम नहीं लग रहे हैं।