#BBCDocumentary: गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर JNU में जमकर बवाल

#BBC Documentary:हैदराबाद यूनिवर्सिटी (Hyderabad University) में गुजरात दंगों पर बनी इंडिया:द मोदी क्वेश्चननामक बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) दिखाई गई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत होने के बाद जांच शुरू कर दी गई।

अब डॉक्यूमेंट्री को लेकर जेएनयू (JNU Protest) में छात्रों ने जमकर बवाल किया। जेएनयू (JNU) प्रशासन की सख्त चेतावनी के बावजूद वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने छात्र संघ कार्यालय पर एकत्र होकर डाक्यूमेंट्री देखी।

JNU में देखी गई डॉक्यूमेंट्री

छात्र प्रोजेक्टर पर डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग न कर सकें, इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने कार्यालय के आसपास की बिजली कटवा दी और जैमर लगवाकर इंटरनेट सेवाएं बाधित करा दी। इसके बावजूद वहां मौजूद छात्रों ने फोन और लैपटाप में पहले से डाउनलोड डाक्यूमेंट्री सामूहिक तौर पर देखी।

कुछ छात्रों ने जेएनयू परिसर से बाहर निकलकर भी मोबाइल का इंटरनेट चलाकर डॉक्यूमेंट्री को डाउनलोड किया। बता दे कि जेएनयू छात्रसंघ की योजना मंगलवार रात नौ बजे इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग अपने कार्यालय में करने की थी।

सोमवार को लगाई गई थी रोक

सोमवार को जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद छात्र डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर अड़े रहे। रात नौ बजे स्क्रीनिंग के समय पर छात्र छात्रसंघ कार्यालय पर स्क्रीनिंग के लिए जमा हुए। मगर स्क्रीनिंग दिखाने की योजना पर पानी फिर गया, क्योंकि छात्र संघ कार्यालय के आसपास बिजली काट दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *