धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री नागपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट, श्याम मानव को दिया यह जवाब…

नागपुर: श्याम मानव की संस्था को उस समय करारा झटका लगा जब नागपुर पुलिस ने कथा वाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट दे दी है। नागपुर पुलिस ने मामले में जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि वीडियो में देखने पर स्पष्ट हुआ है की वीडियो में धर्म के प्रचार से जुड़ी सामग्री है। इसमें अंधश्रद्धा जैसी कोई चीज नजर नहीं आई।

यह बोले धीरेन्द्र शास्त्री

बागेश्वर धाम में अपनी गद्दी पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हनुमान चालीसा का प्रचार करना अगर अंधविश्वास है, तो सभी हनुमान भक्तों को जेल जाना चाहिए था। कानून पर मुझे भरोसा था और सच की जीत हुई। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, रामचरितमानस को राष्ट्रीय धर्म घोषित कर देना चाहिए।

इस संस्था ने दी थी चुनौती

बागेश्वर धाम में बहुत दिनों के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई और जय श्री राम के नारों से धाम गूंज उठा। विवाद के बाद यह उनकी पहली प्रतिक्रिया थी। इससे पहले उन्होंने रायपुर में खुले मंच से शिकायत करने वाले नागपुर के अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव को दरबार में आने की चुनौती दी थी।

श्याम मानव ने लगाया था यह आरोप

बताते चलें कि श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा था कि दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू टोना को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही देव-धर्म के नाम पर आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी और शोषण भी किया जा रहा है।

पुलिस ने दिया जवाब

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर नागपुर में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर नागपुर पुलिस ने जांच करने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज को क्लीन चिट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *