Himachal:हिमाचल को मोदी सरकार की सौगात, सतलुज पर बनेगा 2615 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट

Himachal: हिमाचल के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) बस विकास करना जानती है। मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के देश में समान विकास कर रही है। अब हिमाचल को बड़ी सौगात दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बनाने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि 2615 करोड़ की लागत से सतलुज नदी में यह पावर प्रोजेक्ट बनेगा। शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र को इस प्रोजेक्ट से फायदा होगा।

2615 करोड़ की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को एक बड़ी सौगात दी है। 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर किया गया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,615 करोड़ रुपए है और ये सतलुज नदी पर बनेगा। जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 5 साल की समय सीमा तय की है, इससे शिमला संसदीय क्षेत्र और मंडी संसदीय क्षेत्र को बड़ा लाभ होने वाला है।

विकास गाथा लिख रही मोदी सरकार

पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार यह नहीं देखती कि प्रदेश में किसकी सरकार बैठी है केवल विकास की गाथा लिखने में विश्वास रखती है,बीजेपी (BJP) भले हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार गई हो पर मोदी आज भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि इस प्रोजेक्ट के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस पूरी हो चुकी है, फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी पूरी हो चुकी है और पीआईबी, प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट बोर्ड द्वारा इसको मंजूरी भी मिल चुकी है।

1382 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पाद होगा

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पाद होगा और यह जानकर आपको खुशी होगी उसमें से अगले 40 साल के लिए 12% बिजली हिमाचल प्रदेश को मुफ्त प्राप्त होगी। इस प्रोजेक्ट से 4000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरी प्राप्त होगी जब इसका निर्माण हो रहा होगा और जब यह बांध पूरा हो जाएगा तो 500 लोगों को इसके अंदर पक्की नौकरी मिलेगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड भी तय हो चुका है जो कि 39 करोड़ का है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ होगा। अगर हम लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से दिखे तो इससे स्थानीय क्षेत्र को अच्छे रोड, मेडिकल फैसिलिटी और अनेकों सुविधाएं प्राप्त होगी। केंद्र में मोदी सरकार औद्योगिक विकास सामाजिक सुधार और नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केवल केंद्र में मोदी सरकार ही है जो बिना द्वेष भावना के कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *