Cold Wave Update: उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बता दे कि, गुरुवार सुबह 6:10 बजे 3.2 सेल्सियस और 6:10 से 8:30 के बीच 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली में इस समय हिमाचल के धर्मशाला, देवभूमि उत्तराखंड की सबसे ठंडी जगह नैनीताल और देहरादून से भी ज्यादा ठंड हो गई है।
कैसा रहेगा अगला सप्ताह
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद इसकी तीव्रता थोड़ी कम हो जाएगी। इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 2-3 दिन के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है।
8 जनवरी के बाद मिलेगी राहत
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के अनुसार, 5 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने के आसार हैं। राजधानी में 6 और 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
घने कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी। 8 जनवरी से पारा चढ़ने की उम्मीद है। रविवार को राजधानी में हल्के कोहरे के साथ दिन में बादल साफ रहेंगे। 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।