Weather Update:उत्तर भारत में कोहरे का कहर, दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट, पढ़िए पूरी जानकारी

Weather Update:दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। साथ ही कोहरे ने भी लोगों की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। घने कोहरे के चलते इन राज्यों में विजिबिलिटी पर बहुत असर पड़ा है। कम हुई विजिबिलिटी ने यातायात को प्रभावित किया है, जिसके दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं।

यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हैं। कोहरे का असर सुपर फास्ट और प्रीमियम ट्रेनों दोनों तरह की ही ट्रेनों पर दिखाई दे रहा है। बीते दिन यानी मंगलवार को कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक लेट चल रही हैं।

ये ट्रेनें हैं लेट?

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली गाड़ी संख्या 22181, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस आज साढ़े चार घंटे लेट चल रही है। पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आज दो घंटे की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 12397 गया से नई दिल्ली आने वाली गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट है।

वहीं, दरभंगा से नई दिल्ली की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसी के साथ गाड़ी संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट है। यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है।

गाड़ी संख्या 15127 बनारस नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट है। गाड़ी संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा 15 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं कामाख्या दिल्ली ब्रहमपुत्रा एक्सप्रेस भी अपने निश्चित समय से एक घंटा 45 मिनट की देरी से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *