नई दिल्ली:ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा। बीसीसीआई ने उनकी हेल्थ अपटेड देते हुए बताया है कि ऋषभ को इलाज के लिएएयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां उनके चोटिल घुटने का ऑपरेशन होगा।
BCCI ने दी पंत की हेल्थ अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत की हेल्थ अपडेट दी। बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत का ट्रीटमेंटअब कोकिलाबेन हॉस्पिटल के स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी डिपार्टेमेंट में हेड डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में होगा। डॉ पारदीवाला सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय क्रिकेटर्स का इलाज कर चुके हैं।
घुटने के लिगामेंट की सर्जरी होगी
30 दिसंबर को दिल्ली से रुढ़की जाते वक्त ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। इस भयंकर दुर्घटना में उनके शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटे आई थी। उनके घुटने का लिंगामेंट फट गया है। बीसीसाई ने बताया किपंत के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी की जाएगी। पंत की रिकवरी और इसके बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पर बोर्ड की टीम नजर रखेगी।