पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई अंजलि के नशे में होने की बात, कई तरह से उलझा है मामला!

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई एक लड़की अंजलि की मौत से पूरी दिल्ली में गुस्से का माहौल है। ऐसे में कई सवाल हैं जो सामने आ रहे हैं जिसके जवाब ढूंढना जरुरी हो गया है। एक अंजलि की सहेली ने जो बयान दिया है कि अंजलि ने शराब पी राखी थी यह बयान पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मेल नहीं खा रहा है। ऊपर से निधि आखिर 36घंटे तक कहाँ थी। 36घंटे तक सामने न आकर सच्चाई न बताना कई सवाल खड़े करता है जिसके जवाब अब दिल्ली पुलिस को तलाशने होंगे।

यह दिया था निधि ने बयान

नए साल की पूर्व संध्या पर जब हादसा हुआ था, उस समय पीड़िता की दोस्त निधि भी मौजूद थी। निधि ने हादसा होते हुए अपनी आंखों से देखा था। मृतका की सहेली निधि ने कहा कि अंजलि नशे में थी और वह होश में नगीं थी। स्कूटी चलाते वक्त एक बार उनकी टक्कर ट्रक से भी होने वाली थी, लेकिन तब हादसा टल गया। इसके बाद तेज रफ्तार में एक गाड़ी सामने से उनकी तरफ आई और उनकी स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अंजलि उस गाड़ी के नीचे जा फंसी।

गाडी के अंदर कौन था पता नहीं चला

निधि ने दावा किया है कि गाड़ी पर काले रंग का शीशा चढ़ा हुआ था। ऐसे में ये पता नहीं चला सका कि गाड़ी के अंदर क्या चल रहा था, लेकिन गाड़ी में गाना नहीं चल रहा था। इस हिसाब से गाड़ी में सवार लोगों को पता था कि गाड़ी के नीचे एक लड़की फंसी हुई है। हादसे के बाद निधि अपने घर पहुंची और उसने घर में मौजूद अपनी मां एवं नानी को घटना की पूरी बात बताई।

अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरू में लिखा है कि एक लड़की की लाश को अस्पताल के सफेद बॉडी पैक में रैप करके लाया गया था। उसके जिस्म पर 36जगहों पर 40 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। कार के साथ 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की वजह से अंजलि का जो हाल हुआ है, उसकी गवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुद दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद बरामद किए गए अंजलि के जिस्म पर 40 गहरे जख्म पाए गए हैं। उसके सिर पर गहरी चोट और फ्रेक्चर था। जिससे उसकी खोपड़ी खुल गई थी।

शराब नहीं पी थी अंजलि ने!

इसके अलावा पीएम रिपोर्ट में चोटों और घसीटे जाने से रक्तस्राव होने की बात कही गई है। जो अंजलि की मौत की वजह बन गई। हालांकि अभी शराब यानी अल्कोहल मिलने की कोई बात भी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *