IND vs SL 1st T20: भारत ने श्रीलंका को दी 163रनों की चुनौती, हुड्डा ने खेली 41 रनों की अहम पारी

नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी भारतीय टीमने श्रीलंका को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन दीपक हुड्डा ने बनाएं। उन्होंने महज 23 गेंदों में तूफानी 41 रनों की अहम पारी खेली।

टीम इंडिया ने अपनी पारी की शानदार शुरूआत की थी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी के पहले ही ओवर में 17 ठोक डाले। लेकिन अच्छी शुरूआत के बाद दोनों ओपनर्स जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान पर उतरे विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके। जिसके बाद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे बाएं हाथ के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने टीम को संभाला। उन्होंने 23 गेंदों पर 41 रन ठोके। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी 20 गेंदों पर तेजी से रन बटोरते हुए 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत भारत ने 5 विकेट खोकर श्रीलंका के सामने 162 रनों का टारगेट रखा।

2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपने टी20 करियर का पर्दापण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *