Haryana: पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों के बीच सीएम का बड़ा बयान, खाप पंचायतें बोलीं- न्याय दिलाएंगे

Haryana: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री पर लगे यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी मामले में अब खाप पंचायतें भी सामने आ रही हैं। सोमवार को राजस्थान (Rajasthan) में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने बड़ा बयान दिया है।

महिला के आरोप अनर्गल- सीएम

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक महिला ने संदीप सिंह पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता। इस मामले की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) मामले की जांच में जुटी हुई है और हरियाणा पुलिस(Haryana Police)की भी टीम तथ्यों को पता लगाने में जुटी है।

खाप पंचायतें आईं सामने

मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह ने खुद को खेल विभाग से अलग कर लिया। जैसे ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी उसके बाद आगे देखेंगे। अब वहीं खाप पंचायतें (Khap Panchayat) भी मामले को लेकर सामने आ गई हैं।

खाप पंचायतों का कहना है कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय दिलाए, अन्यथा खाप पंचायत को एक बड़ा आंदोलन छेडऩे को मजबूर होना पड़ेगा। धनखड़ खाप के चबूतरे पर हुई पंचायत की अध्यक्षता खाप बारह के प्रधान युद्धबीर सिंह ने की। युद्धबीर सिंह ने खाप पंचायत के फैसले की जानकारी दी।

1 जनवरी को हुआ मामला दर्ज

आपको बता दें कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ रविवार (1जनवरी) को यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला IPCकी धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत दर्ज किया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 थाने में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *