Delhi Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। एक तरफ रविवार को जीरो आदेश में उद्योगों प्रतिष्ठानों में कोयले और अन्य गैर मंजूरी इंधन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ इन प्रतिबंधों के बारे में बताते हुए अधिकारियों ने कहा है कि नियम का पालन ना करने वाले फैक्ट्रियों को बैन की चेतावनी के बाद बंद करवा दिया जाएगा।
वायु प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त
वहीं, लागू किए गए प्रतिबंध (CAQM)द्वारा पिछले साल जुलाई में जारी व्यापक नीति का हिस्सा है। नीति को अगले 5 वर्षों में दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए तैयार किया गया। जिसके बाद सरकार अब सख्त कदम उठा रही है।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश के मुताबिक, बिना किसी कारण बताओ नोटिस के कोयले सहित गैर अनुमोदित ईंधन का उपयोग करने वाले फैक्ट्रियों को बंद कर दिया जाएगा। सी एक्यूएम के सीनियर अधिकारी का कहना है कि नियम का पालन ना करने वाली इकाइयों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इसके अलावा सी एक्यूएम पैनल ने 6 महीने पहले प्रतिबंध की घोषणा की थी जिसे सभी व्यापारियों को स्वच्छ इंधन पर जाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया था। लेकिन इतने समय के बावजूद गैर मंजूरी वाले इन दोनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है।
अब बदलेगा यह नियम
सी एक्यूएम ने पहले जारी किए एक आदेश में कपड़े की स्त्री के लिए लकड़ी के चारकोल के इस्तेमाल को अनुमति दी थी लेकिन अब नए आदेश के मुताबिक एक 1 जनवरी 2023 से पूरे दिल्ली एनसीआर में घरेलू और अन्य कोयले के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।