Haryana News:झज्जर जिले में शरद और बर्फीली हवाओं के बीच भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान आखिरकार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) टी-शर्ट क्यों पहनते है इस बात का जवाब कांग्रेस (Congress) के हलका बादली के विधायक डॉक्टर कुलदीप वत्स (Congress MLA Kuldeep Vats) ने शुक्रवार को मीडिया के सामने दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकहित में हमारे संत महात्मा आमजन के कल्याण के लिए तपस्या करते थे। ठीक उसी तरह ही राहुल गांधी अपनी इस यात्रा को नफरत की राजनीति से जनता का पीछा छुड़ाने के लिए तपस्यारूपी यात्रा निकाल रहे हैं।
धनखड़ पर वत्स का पलटवार
देश की जनता की ताकत बन रही है। कारण कि जहां-जहां राहुल गांधी जा रहे है वहीं पर जनता का जनसमूह इतनी तादाद में उनके साथ चलता है कि शरद हवाओं में राहुल गांधी को एक तरह से गरमी का अहसास होता है। विधायक कुलदीप वत्स अपने कार्यालय में राहुल गांधी की हरियाणा की दूसरी चरण की यात्रा के शेड्यूल की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ (OP Dhankhar) के उस सवाल का भी जवाब दिया। जिसमें धनखड़ ने कहा था कि देश तो सदियों से जुड़ा हुआ है बेहतर हो कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को जोड़े।
कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि धनखड़ पहले अपने गिरबां में झांके और यह सवाल करने से पहले यह बताए कि यदि उन्हें और उनकी पार्टी को देश से इतना ही प्रेम है तो पहले यह बताएं कि उन्होंने या फिर उनकी पार्टी ने आरएसएस (RSS) के कार्यालय में तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराया। इनेलो प्रवक्ता नरेश शर्मा द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाते हुए यात्रा के दौरान उनके फाईव स्टॉर होटलों में रात गुजारने के सवाल पर जवाब देते हुए डॉक्टर कुलदीप वत्स ने इनेलो सहित पूरे विपक्ष को चुनौती दी कि यदि विपक्ष राहुल गांधी के यात्रा के दौरान फाईव स्टॉर होटलों में रूकने का एक भी सबूत दे दे तो कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि स्वयं राहुल गांधी पूरे देश की जनता से माफी मांगेंगे।