Twitter: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक नए फीचर का ऐलान किया है। जहां एक तरफ अपकमिंग फीचर से यूजर्स शॉपिंग के जरिए रिकमेंड और फॉलो किए गए ट्वीट, ट्रेंड, टॉपिक्स आदि के बीच स्विच कर सकेंगे। वहीं,दूसरी तरफ एक ट्वीट पोस्ट के जरिए एलन मस्क ने घोषणा की है कि नया टि्वटर नेविगेशन फीचर (Navigation Feature) जनवरी में आ जाएगा।
जनवरी में आएगा ट्विटर नेविगेशन
बता दें कि,अपकमिंग फीचर की जानकारी देते हुए दुनिया के सबसे अमीर इंसान में शुमार एलन मस्क ने ट्वीट किया है कि नया ट्विटर नेविगेशन (Twitter Navigation) जनवरी में आ रहा है,जो स्वाइप करते हुए रिकमेंडडेड और फॉलो किए गए ट्वीट्स और ट्रेंड आदि के बीच स्विच करने की अनुमति देता है। तब तक स्वीच करने के लिए होमस्क्रीन के ऊपरी दाएं तरफ स्टार आइकन पर टाइप करना होगा।
ऐसा होगा नए फीचर का एक्सपीरियंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले से यूजर्स को क्रोनोलॉजिकल टाइमलाइन के बीच स्वैप करने की इजाजत देता है। जो लेटेस्ट ट्वीट देखता है। इसके अलावा होम टाइमलाइन भी जो स्टार आइकन पर टाइप करेगा पर रिकमेंडर ट्वीट दिखाता है। मस्क का कहना है कि आगे और पीछे सब करना अच्छा है। जैसे की हम ट्वीट AI मैं सुधार करते हैं।