Rishabh Pant Accident: पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, सिर और रीढ़ की हड्डी की आई MRI रिपोर्ट

Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ज्ञषभ पंत (Rishabh Pant) का देहरादून के मैक्स अस्पताल (Maxx Hospital) में इलाज चल रहा है। पंत शुक्रवार सुबह रूड़की के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। सुबह रूड़की के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। क्रिकेटर पंत खुद ही कार चला रहे थे।

नॉर्मल आई पंत की रिपोर्ट

बता दे कि, अब पंत की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) हुई है। उनकी कई सारी जांचें भी की गईं हैं। फिलहाल पंत खतरे के बाहर है। बताया गया है कि पंत को सबसे ज्यादा चोटें सिर और पैर में आई हैं। इसी के चलते उनके ब्रेन और स्पाइन का (MRI) स्कैन भी कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। पंत की रिपोर्ट सामने आने के बाद क्रिकेट जगत ने राहत की सांस ली है।

पंत का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कई जांच और होनी है। पंत के टखने और घुटने का भी (MRI) स्कैन कराया जाना था। लेकिन अभी इसे टाल दिया गया है। क्योंकि पंत को काफी दर्द हो रहा था और सूजन भी थी। अब यह स्कैन शनिवार को यानि आज किया जा सकता है।

पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी

जानकारी के लिए बता दे कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत के चेहरे पर चोट आई थी। कई कटे-फटे घाव भी हुए और कुछ खरोंचें भी आईं हैं। अब पंत को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है। ऋषभ पंत को दाएं पैर के घुटने और टखने में लिकमेंट की समस्या हो सकती है। इसी कारण से मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने ऋषभ पंत के घुटने पर भी पट्टी बांधी है। आगे डॉक्टर्स ने कहा कि वह फिलहाल बेहतर महसूस कर रहे हैं और खतरे से पूरी तरह बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *