आज साल 2022 का आखिरी दिन है। रविवार सुबह नए साल 2023 के साथ शुरू होगी। इस नए साल के शुरूआत से ही कई बड़े बदलाव देखे जाएंगे। वहीं सबसे पहले किसी चीज का नाम आता हैं तो वो हैं बैंक। आम लोगों के जीवन में बैंक सबसे अहम हैं। ऐसे में साल शुरू होने से पहले जान लें कि नए साल में बैंक में कितनी छुट्ठी होगी।
दरअसल, महीने की शुरुआत होने से पहले आपको पता होना बहुत जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI)की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2023 में बैंक कुल 14 दिन (Bank Holiday in Jan 2023) बंद रहेंगे। जनवरी के महीने में गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस आदि जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे।
बता दें कि बैंकों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती है। यह लिस्ट राज्यों के त्योहार और प्रमुख जयंती के हिसाब से तय की जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।
जनवरी 2023 में बैंकों में इस दिन रहेगा अवकाश
1 जनवरी 2023- रविवार (पूरे देश में बैंक हॉलिडे)
2 जनवरी 2023- नए साल में मिजोरम में बैंक रहेगा बंद
8 जनवरी 2023- रविवार
11 जनवरी 2023- बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
12 जनवरी 2023- गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक हॉलिडे)
14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
15 जनवरी 2023- पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी)
22 जनवरी 2023- रविवार
23 जनवरी 2023- सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे)
25 जनवरी 2023- बुधवार – (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस के कारण अवकाश रहेगा)
26 जनवरी 2023- गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
28 जनवरी 2023- चौथा शनिवार
29 जनवरी 2023- रविवार
31 जनवरी 2023- मंगलवार- (मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे)