यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा का कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ: उत्त्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार दे दिया गया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को 31 दिसंबर 2022 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया था।

प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव के लिए तीन अधिकारियों का पैनल केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को भेजा गया था। लेकिन, प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र ने दुर्गाशंकर मिश्रा को ही सेवा विस्तार देना तय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *