सिद्दड़ा मुठभेड़ के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, 4 से ज्यादा भी हो सकते हैं आतंकी

जम्मू: बुधवार को जम्मू के सिद्दड़ा में हुए सेना और आतंकियों की मुठभेड़ के बाद से ही खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि जो आतंकी मारे गए हैं उनका फिर कोई ग्रुप हमले को अंजाम दे सकता है। ऐसे में प्रदेश ख़ुफ़िया विभाग सेना और पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

जम्मू में मारे गए आतंकियों से मिली एम-4 राइफल, जानिये आखिर है क्या यह कार्बाइन…

यह कहना है ख़ुफ़िया एजेंसी का

खुफिया सूत्रों का कहना है कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि सीमा पार से चार ही आतंकी इस तरफ आए थे। कई बार आतंकी अलग-अलग ग्रुप में बंटकर भी अपने ठिकाने तक पहुंचने और हमलों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।

Another US made M16/M4 rifle recovered from 4 terrorists neutralized in todays encounter in Sidhra #Jammu. Our gratitude to @JoeBiden administration for the generous gifts to Taliban and Pak based terror orgs who are flaunting US made assault rifles. https://t.co/Tu6IzmQlcq
Shesh Paul Vaid (@spvaid) December 28, 2022

4 से अधिक हो सकती है संख्या

इस मामले में चारों आतंकियों का मकसद जम्मू को दहलाना नहीं था, क्योंकि उन्होंने कश्मीर घाटी की ओर ही जाना था। आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट होने के बावजूद इस पहलू को भी जांचने की कोशिश की जा रही है कि कहीं आतंकियों की संख्या चार से अधिक तो नहीं थी।

सीमा पार से आये थे आतंकी

घुसपैठ की सुई सांबा या कठुआ की तरफ इसलिए भी घूम रही है क्योंकि दोनों ही जिलों में घुसपैठ के पारंपरिक रूट हैं। तारबंदी पर सख्ती के बाद सुरंग से भी आतंकी घुसपैठ की वारदातें हो चुकी हैं। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां तमाम संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *