#Encounter: जम्मू में पंजतीर्थी-सिधरा रोड पर मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी

नई दिल्ली: जम्मू में पंजतीर्थी-सिधरा रोड पर सुबह 7.30 बजे आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। बताया जा रहा है कि सबसे पहले इलाके में एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ जिसके बाद दोनों में गोलीबारी शुरु हो गई। आतंकियों के मारे जाने के बाद माहौल को देखते हुए अतिरिक्त बल को घटनास्थल पर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि मुठभेड़ की सूचना सबसे पहले निवासियों द्वारा दी गई, जो पांच से छह ग्रेनेड विस्फोटों की आवाज से जाग गए, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक कोडेड शीट और एक लेटर पैड पेज भी बरामद किया गया है, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक बसंतगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *