#RatanTata: आज 85 साल के हुए देशानुरागी रतन टाटा

नई दिल्ली: देश के जाने-माने बिजनेसमैम, महान हस्ती, देश प्रेमी नवल रतन टाटा का आज यानी 28 दिसंबर को 85वां जन्मदिन है। रतन टाटा #Ratantatabirthday जैसे महान व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। देश के हित के लिए निरंतर काम करने वाले रतन टाटा हमारे लिए एक सबक है कि देश के हित के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। तभी जाकर हम अपने देश को मजबूत और विकसित कर सकेंगे ।

रतन टाटा #tataglobal अपने मेहनत और लगन के बल पर अपने बिजनेस का विस्तार केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में किया है। टाटा ग्रुप के द्वारा भारत में अनेकों प्रकार की कंपनियां संचालित की जाती है जैसे- टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा टी, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स और टाटा टेलीसर्विसेज इत्यादि। रतन टाटा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने बिजनेस पॉलिसी के माध्यम से घाटे में चल रही कई कंपनियों को मुनाफेदार बनाया है। रतन टाटा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है।

रतन टाटा का जन्म और परिवार:उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को भारत के सूरत में हुआ था। उनके पिता का नाम नवल होर्मुस्जी टाटा और माता का नाम सोनू टाटा था। जब वह 10 साल के थे तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनका लालन-पालन उनकी दादी ने किया। इनके दादा का नाम जमशेदजी टाटा था जिन्हें टाटा ग्रुप का संस्थापक माना जाता है। नवल टाटा जमशेदजी टाटा के छोटे बेटे रतनजी टाटा के गोद लिए हुए पुत्र थे। इनके चाचा का नाम जे.आर.डी. टाटा है । रतन टाटा #happybirthdayratantata के एक भाई, जिमी और एक सौतेले भाई, नोएल टाटा हैं।

रतन टाटा की शिक्षा:अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैंपियन स्कूल, आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए जहां पर उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय वास्तु कला में बी एस किया इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया जहां से उन्होंने एडवांस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल किया।

रतन टाटा का करियर:रतन टाटा ने भारत में वापसी करने से पहले लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में जोन्स एंड एमोंस में थोड़े समय के लिए काम किया। उनका इरादा अमेरिका के कैलिफोर्निया में बसने का था लेकिन जब भारत में उनकी दादी की तबीयत खराब हो गई तब उन्हें भारत आना पड़ा और भारत आने के बाद उन्होंने आईबीएम के साथ काम किया। लेकिन उनके चाचा जेआरडी टाटा पसंद नहीं आया कि उनके घर का बेटा दूसरे कंपनी में काम करें ।

उन्होंने टाटा स्टील में काम करने का उन्हें ऑफर दिया और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। 1961 में टाटा स्टील के साथ काम करना शुरू किया शुरुआती दिनों में वह मजदूरों की तरह भट्टी में काम किया करते थे और जमीन पर सोते थे। उसके बाद वो वो धीरे-धीरे टाटा ग्रुप की और कंपनियों के साथ जुड़ गए।

1971 में वह राष्ट्रीय रेडियों और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ( नेल्को ) में डायरेक्टर इंचार्ज के लिए चुने गये। 1981 में उन्हें कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया उस समय कंपनी घाटे में चली थी। उन्होंने अपने मेहनत और लगन के द्वारा कंपनी को घाटे से मुनाफा की तरफ लेकर आए। 1991 में इन्हें कंपनी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। उसके बाद टाटा ग्रुप बिजनेस के दुनिया में एक नए मुकाम पर पहुंच गया।

रतन टाटा को मिलने वाले पुरस्कार और सम्मान:रतन टाटा को बिजनेस के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए 2000 में पदम भूषण 2008 में पदम विभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा और भी पुरस्कार दिए गए हैं जो इस प्रकार है।

2015 मानद पुरस्कार एचईसी पेरिस

2015 ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग की मानद डॉक्टर क्लेमसन विश्वविद्यालय

2014 कानून की मानद डॉक्टर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय, कनाडा

2014 ब्रिटिश साम्राज्य के आदेश के मानद नाइट ग्रैंड क्रॉस यूनाइटेड किंगडम

2014 सयाजी रत्न पुरस्कार बड़ौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन

2014 व्यापार के मानद डॉक्टर.सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी

2013 डॉक्टरेट की मानद उपाधि एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय

2013 व्यापार व्यवहार के मानद डॉक्टर र्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय

2013 अर्नस्ट और वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी – लाइफटाइम अचीवमेंट अर्न्स्ट एंड यंग

2013 विदेश एसोसिएट नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग

2012 व्यापार मानद डॉक्टर न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय

2012 मानद फैलो इंजीनियरिंग की रॉयल अकादमी

2010 इस साल के बिजनेस लीडर एशियाई पुरस्कार

2010 कानून की मानद डॉक्टर पेपरडाइन विश्वविद्यालय

2010 लीडरशिप अवार्ड में लीजेंड येल विश्वविद्यालय

2010 शांति पुरस्कार के लिए ओस्लो व्यापार शांति प्रतिष्ठान के लिए व्यापार

2010 हैड्रियन पुरस्कार विश्व स्मारक कोष

2010 लॉ की मानद डॉक्टर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

2009 इतालवी गणराज्य की मेरिट के आदेश के ग्रैंड अधिकारी का पुरस्कार इटली की सरकार

2009 2008 के लिए इंजीनियरिंग में लाइफ टाइम योगदान पुरस्कार इंजीनियरिंग इंडियन नेशनल एकेडमी

2009 ब्रिटिश साम्राज्य के आदेश के मानद नाइट कमांडर

2008 प्रेरित होकर लीडरशिप अवार्ड प्रदर्शन रंगमंच

2008 मानद फैलोशिप इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान

2008 मानद नागरिक पुरस्कार.सिंगापुर सरकार

2008 साइंस की मानद डॉक्टर.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर

2008 साइंस की मानद डॉक्टर पुरस्कार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मुंबई

2008 लॉ की मानद डॉक्टर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

2008 लीडरशिप अवार्ड

2007 परोपकार की कार्नेगी पदक अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए कार्नेगी एंडोमेंट

2007 मानद फैलोशिप अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के लंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *