सुशासन दिवस इन परियोजनाओं का किया शुरू, सोनीपत में होगा पुलिस कमिश्नरेट

पंचकूला: सुशासन दिवस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का शासन भी सुशासन है। सुशासन में इफेक्टिव नेस और एफिशिएंसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाउंटेबिलिटी किसी अधिकारी, कर्मचारी और जन प्रतिनिधि की भी सुशासन में बहुत महत्वपूर्ण है। ज्ञान चाँद गुप्ता ने सभी को सुशासन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन भी महानुभाव का आज जन्मदिन है उन सब के चरणों को नमन करता हूं। सुशासन दिवस के बजाय हम इसे संकल्प दिवस के रूप में मानते है। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े 6हजार जगह से आज हरियाणा से लोग जुड़े हुए हैं। पिछले 8वर्षों से आज का दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज अटल बिहारी वाजपई जिनकी जयंती भी है, पंडित मदन मोहन मालवीय की भी जयंती है और दुनिया में क्रिसमस भी मनाया जा रहा है दिशा हमने ली है।

बीपीएल में योग्य परिवारों को जोड़ा जाएगा

बीपीएल के परिवार जिन लोगो को पीले कार्ड पर राशन नही मिलता था। अब इन्हें पीपीपी के साथ जोड़कर के ऐसे सभी परिवारों को जोड़ा जाएगा जिनकी 1जनवरी से 1लाख 80हजार से कम है। सभी को बीपीएल परिवारों से जोड़ा जा रहा है। 12लाख 46हजार 507राशन कार्ड भी बाँटें जायेंगे। बहुत से ऐसे परिवार भी होगे जिनकी वार्षिक आय 1लाख 80हजार से ज्यादा हो गयी है। उनके नाम कटेंगे भी। इसीलिए सभी परिवार इसे एक अच्छी पहल की तरफ लें।

विद्यार्थियों को पासपोर्ट फ्री ऑफ कॉस्ट मिलेगा

सीएम मनोहर लाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को पासपोर्ट फ्री ऑफ कॉस्ट मिलेगा जिसकी घोषणा करते हुए कहा की इससे नागरिक सुविधा केंद्र से सभी डॉक्यूमेंट बनेंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के लिए ई टेंडरिंग का इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल शुरू किया जा रहा है। इसके लिए Grievenace पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है।

घर बैठे मिल जाएंगे जमीन के कागज़

मनोहर लाल ने कहा कि जिन लोगों को जमीन के कागज लेने के लिए पटवारी के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब वो नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि अब इसका हमने ऑनलाइन पोर्टल बना दिया अब घर बैठे आपको सुविधा मिलेगी।

पुलिस के 2500 पद भरे जाएंगे

सीएम मनोहर लाल ने कहा की पुलिस के 2500पद जो रिक्त चल रहे हैं उन्हें भरा जाएगा। इस अवसर उन्होंने घोषणा करते कहा कि अब से सोनीपत जिले में भी कमिश्नरी बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस एनफोर्समेंट विंग बनाया जाएगा। एडीजीपी एनफोर्समेंट विंग के होंगे। इस अतिरिक्त घोषणा करते हुए सीएम मनोहर लाल ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने की और 8जिलो की 177कॉलोनी को नियमित किया जा रहा है। 80लाख लोगो ने रजिस्टर करवा लिया गया है और उन्हें चिरायु कार्ड में जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *