Health Tips: इस जूस के सेवन करने से कोरोना को कहे अलविदा, जानिए पूरे फायदे

Health Tips: चीन में इस समय कोरोना की बहुत खतरनाक लहर चल रही है। चीन समेत कई देशों में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। जिसको लेकर भारत सरकार पूरी तरह से सतर्क है। भारत सरकार लगातार लोगों को जागरूक और सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

ऐसी स्थिति में लोगों को भी अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने वाले है जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही कोरोना का संक्रमण होने का खतरा भी नहीं रहता है। सर्दियों में यह जूस काफी लाभदायक होता है।

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से चीन में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे को बीमारी आपको छू भी नहीं सकती। इसके लिए गुड़ का जूस यानि शरबत ज्यादा से ज्यादा पिएं। गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल होता है जो आपको फ्री रैडिकल के डैमेज से बचाकर इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

गुड़ का करें ज्यादा से ज्यादा सेवन

गुड़ का सेवन करना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। गुड़ खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाता है। गुड़ खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपका शरीर कमजोर है या फिर सर्दियों के दिनों में आप ज्यादा बीमार रहते हैं तो आपको सुबह उठकर गुड़ और गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दोगुनी हो जाती है।

क्या है कोरोना वायरस

चीन के वुहान शहर से साल 2019 में शुरू हुए वायरस का नाम कोरोना वायरस है। इस वायरस से अब तक दुनियाभर में करोड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह एक श्वसन संक्रमण है। सांस का संक्रमण एक ऐसी बीमारी है जो नाक, गले, वायु मार्ग या फेफड़ों को प्रभावित करती है। कोविड-19 बहुत संक्रामक है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। इसके लक्षण की बातें करें तो बुखार,थकान,सूखी-खांसी, नाक का बंध होना,बहती नाक, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई इत्यादि है।

वहीं, इसके बचाव की बात करें तो हल्के लक्षण होते हैं और घर पर देखभाल की जा सकती है। लेकिन कुछ लोग बहुत बीमार हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता होती है। अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों के लिए, चिकित्सीय टीम उनके फेफड़ों की निगरानी और इलाज कर सकती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन बनी रहे। अधिक गंभीर मामलों में, रोगियों को सांस लेने में अधिक सहायता की आवश्यकता होती है, जैसे कि श्वसन ट्यूब या वेंटिलेटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *