Haryana News: शनिवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal)अचानक पीएम मोदी (PM Narendra Modi)से मिलने दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि मुलाकात के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। आगामी कई मुद्दों पर आज चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी से हमने प्रदेश में चल रही योजनाओं के बारे में बताया। पीएम मोदी ने सभी योजनाओं के बारे में गंभीरता से सुना। इसके अलावा सीएम ने कहा कि हमने परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की। जनता को सभी सेवाएं परिवार पहचान पत्र के माध्यम से मिल रही है। जिस पर पीएम मोदी ने संतोष व्यक्त किया है।
भारत जोड़ो यात्रा का कोई प्रभाव नहीं- सीएम
हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra)पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस(Congress)पार्टी खुद टूटी हुई है। राहुल गांधी(Rahul Gandhi)देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी जितने बड़े नेता है उनकी यात्रा का वो प्रभाव नहीं दिख रहा है। चुनाव को सामने देखते हुए राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे हैं।
26 दिसंबर को शुरू होगा सत्र
जानकारी के लिए बता दे कि, हरियाणा में 26 दिसंबर से विधानसभा सत्र (Haryana Assembly Session)शुरू होने जा रहा है। साथ ही प्रदेश में जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
कई विभागों को किया मर्ज
इसके अलावा प्रदेश में कई विभागों को मर्ज किया गया है। जिस पर हरियाणा कैबिनेट (Haryana Cabinet)की मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के बाद विभागों के मर्ज होने की फाइनल रुपरेखा के बाद मंत्रियों के विभागों में बंटवारा भी होगा। जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। वहीं, कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला (Cabinet Minister Ranjeet Singh Chautala) विधानसभा सत्र को लेकर पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि प्रदेश में विधानसभा का सत्र 26 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अहम मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा, जरूरत पड़ने पर सत्र की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
भिवानी में खिला कमल
दूसरी ओर, प्रदेश में जिला परिषद के चुनाव चल रहे हैं। भिवानी जिला परिषद (Bhiwani Jila Parisad)में कमल खिल चुका है। भिवानी में अनीता मलिक चेयरपर्सन (Anita Malik Chairperson)और सुनीता मलिक वाइस चेयरपर्सन बनी है। बताया जा रहा है कि कमल खिलाने के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल (Agriculture Minister JP Dalal)ने किंग मेकर की भूमिका निभाई है।
जिसके बाद चेयरपर्सन ने कृषि मंत्री जेपी दलाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह बिना भेदभाव के सभी वर्गों का समान विकास करेगी। रात दिन महिलाओं की आवाज उठाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलेगी। जिला परिषद में विकास की बयार बहने वाली है।