Himachal News: 25 को शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, जनवरी के पहले सप्ताह में होगा शीतकालीन सत्र

Himachal News: कोरोना को हराने के बाद हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। 28 दिसंबर को एनपीएस (NPS) कर्मचारियों से मुलाकात कर ओपीएस (OPS) बहाली को लेकर चर्चा करेंगे। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेशचौहान (Naresh Chauhan) ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बीजेपी (BJP) को संयम रखने की सलाह दी है और कहा है कि कांग्रेस ने ओपीएस सहित जो 10 गारंटी दी है उन्हें लागू किया जाएगा। बीजेपी जल्दबाजी में है थोड़ा संयम रखें।

वादे पूरा करने के लिए मिले वक्त- कांग्रेस

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश में अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे में जनता को उन्हें वादे पूरे करने के लिए कुछ दिन देने चाहिए। कांग्रेस (Congress) ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी है, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नरेश चौहान ने सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए जा रहे कार्यालयों को लेकर कहा कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के चुनावी फायदा लेने के लिए कई घोषणाएं की।

बीजेपी ने 900 संस्थानों को खोला- कांग्रेस

कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) को चेताया था, लेकिन उन्होंने चुनावी फायदा लेने के लिए वित्त विभाग की मनाही के बावजूद 3 महीने में 900 संस्थानों को खोला। इस तरह की घोषणाएं सरकार रिव्यू करेंगी जहां जनता की मांग और आवश्यकता होगी वहां ये कार्यालय फिर से खोले जाएंगे। नरेश चौहान ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा और उसके बाद शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) भी होगा।

कोविड को लेकर सरकार अलर्ट

वहीं, नरेश चौहान ने कहा कि कोविड (Covid-19) को लेकर सरकार अलर्ट है और पर्याप्त इंजताम भी सरकार द्वारा कर लिए गए हैं। सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए जो भी पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं उन्हें मेहमान के तौर पर ट्रीट किया जाए। इसके अलावा कोविड के नियमों की पालना करने की भी पर्यटकों से अपील की गई है। भीड़ में मास्क पहनने की सलाह भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *