Bharat Jodo Yatra: शनिवार को दिल्ली में एंट्री करेगी यात्रा, राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे कांग्रेसी नेता

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान (Rajasthan) के बाद हरियाणा (Haryana) में चल रही है। इस यात्रा को 100 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं। शुक्रवार को आज यात्रा दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चल रही है। राहुल गांधी के साथ सांसद दीपेन्द्र हुड्डा (Congress Leader Deependra Hooda) भी मौजूद हैं।

पुलिस ने लगाई पाबंदियां

बता दे कि, फ़रीदाबाद में भारत जोड़ो यात्रा के चलते ट्रैफ़िक को लेकर काफ़ी पाबंदियां लगाई गईं हैं। आज देर शाम भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली फ़रीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर पर रूकेगी। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे बदरपुर सीमा से दिल्ली में एंट्री करेगी।

जानकारी के लिए बता दे भारत जोड़ो यात्रा मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी। इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक जाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि यात्रा का रूट तय होने के बाद इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी।

शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली में करेगी प्रवेश

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा अपने 108वें दिन शनिवार को सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बार रूट तय हो जाने के बाद एडवाइजरी जारी की जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बल्लभगढ़ से धौज होते हुए सोहना जाने वाला रूट सुबह 4 बजे से दोपहर तक पूरी तरह बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *