नई दिल्ली: ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट BF.7 जिसने पुरे चीन में तबाही मचा रखी है। चीन में हर दिन लाखों के हिसाब से मामले कोरोना के सामने आ रहे हैं। ऐसे में पूरी दुनिया अब अलर्ट पर है और ऐसा माना जा रहा है कि अब कोरोना की चौथी लहर आने वाली है। ऐसे में कोरोना ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट BF.7 के 3 मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
गुजरात में आया मामला
गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र द्वारा अक्तूबर में भारत में BF.7 के पहले मामले का पता चला था। अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।
स्वास्थ्य मंत्री पहले ही जारी कर चुके हैं निर्देश
बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में बुधवार को कोविड समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड मामलों की संख्या में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है।
चीन के कई शहर है बंद
चीन के कई शहरों में वर्तमान में अत्यधिक तेजी से ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF.7 के मामले बढ़ रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा मामले बीजिंग में सामने आ रहे हैं। चीन में BF.7 की उच्च संप्रेषणीयता को पिछले संक्रमण से चीनी आबादी में प्रतिरक्षा के निम्न स्तर और संभवतः टीकाकरण के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
क्या है नया वैरियंट
BF.7, Omicron वैरिएंट BA.5 की एक सब-वेरिएंट है और इसकी सबसे मजबूत संक्रमण क्षमता है क्योंकि यह अत्यधिक संचरित होता है, इसकी ऊष्मायन अवधि कम होती है, और इसमें पुन: संक्रमण पैदा करने या उन लोगों को भी संक्रमित करने की उच्च क्षमता होती है, जिन्हें टीका लगाया जाता है। यह अमेरिका, ब्रिटेन और बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों में पहले ही पाया जा चुका है।
तेजी से फैलता है BF. 7
जैसा कि चीन में कोविड की स्थिति से साफ है कि BF.7, वहां तेज़ी से लोगों में संक्रमण को फैला रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमिक्रॉन BF.7 लोगों को जल्दी शिकार बनाने की ताकत रखता है, जिसके लक्षण भी संक्रमित होने के बाद जल्दी दिखने लगते हैं, जिससे लोग आसानी से संक्रमित हो जाते हैं।
क्या होते हैं इसके लक्षण
उल्लेखिनिये है कि इस नए वैरियंट के लक्षण पुराने वैरियंटों की तरह ही हैं। जैसे कि बुखार आना, खांसी आना, गले में खराश, नाक बहना, कमज़ोरी, थकावट आना इसके लक्षण हैं।