Thailand News:रविवार को थाई नौसेना का एक जहाज थाईलैंड (Thai Navy Warship) की खाड़ी में डूब गया। जहाज के डूबने से अभी भी 31 नाविक लापता है जबकि, 75 नाविकों को बचाया जा चुका है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) में जहाज और हेलीकॉप्टर काम कर रहे हैं।
75 नाविक बचाए गए
थाई नौसेना का कहना है कि अभी तक 75 नाविकों को बचा लिया गया और 31 अब भी पानी में हैं। तेज हवाओं ने रविवार शाम को एचटीएमएस सुखोथाई कार्वेट पर समुद्री जल उड़ाया और इसकी विद्युत प्रणाली को ठप कर दिया।
बता दे कि, रॉयल थाई नौसेना ने समुद्री पानी को हटाकर अक्षम जहाज की सहायता करने की कोशिश करने के लिए मोबाइल पंपिंग मशीनों के साथ तीन फ्रिगेट और दो हेलीकॉप्टर भेजे लेकिन तेज हवाओं के कारण ऐसा नहीं कर सके।
समुन्द्र में गश्त कर रहा था जहाज
जानकारी के लिए बता दे कि यह तब हुआ जब युद्धपोत प्रचुआप खीरी खान प्रांत में बंगसफान जिले में घाट से 32 किलोमीटर दूर समुद्र में गश्त पर था। तेज हवाओं ने जल उड़ाया जिसके बाद थाई युद्धपोत जल में पलट गया।
दूसरी ओर, उत्तरी और मध्य थाईलैंड में साल का सबसे ठंडा तापमान देखा जा रहा है, सुदूर दक्षिणी थाईलैंड हाल के दिनों में तूफान और बाढ़ का सामना कर रहा है। जहाजों को तट पर रहने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके थाई युद्धपोत गश्त कर रहा था।