इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रों और सुरक्षा गार्ड के बीच झड़प, आधा दर्जन हुए घायल

इलाहाबाद:आज किसी विवाद को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों और गार्डों के बीच जमकर पथरबाजी हुई। कालेज कैंपस में गोली चलने की बात भी सामने आई है। इस भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

छात्रसंघ बहाली को लेकर चल रहा था प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था, इसी दौरान छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच बवाल हो गया। नौबत ईंट-पत्थर चलने तक आ गई है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ के साथ ही कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

भारी पुलिस बल किया गया तैनात

बवाल की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और ईंट-पत्थर चला रहे छात्रों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी भी यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ छात्र तोड़फोड़ कर रहे हैं।

यह बताया जा रहा है विवाद का कारण

पुलिस का कहना है, पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक कार से यूनिवर्सिटी के अंदर जा रहे थे, जिन्हें यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया, फिर विवेकानंद ने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मार दिया, जिस पर वहां मौजूद सभी सिक्योरिटी गार्डों ने विवेकानंद को मारा पीटा, सूचना पर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा इकट्ठा होकर सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट की, जिस पर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा फायरिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *