Twitterमें एक बार फिर से बदलाव होने जा रहे हैं।ट्विटर के सीईओ एलन मस्क (Elun Musk)ब्लू टिक सबस्क्रिप्शन को रिलॉन्च कर चुके है लेकिन अब उन्होंने इसमें नए फीचर्स एड करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ब्लू टिक वेरिफाइड के लिए म्यूट और ब्लॉक सिग्नल को शामिल करेंगे। म्यूट और ब्लॉक सिग्नल को डाउनवोट के तौर पर शामिल करना शुरू किया जाएगा।
NN मॉडल से जुड़ी होगी एक्टिविटी
वहीं, एलन मस्क (Elun Musk) ने कहा कि ट्विटर यूजर्स की सभी एक्टिविटी NN मॉडल से जुड़ी होंगी। (IBM) क्लाउड एजुकेशन के अनुसार, न्यूट्रल नेटवर्क इंसानी दिमाग के व्यवहार को दर्शाते हैं, जिससे कंप्यूटर प्रोग्राम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के क्षेत्र में पैटर्न को पहचानने और सामान्य समस्याओं को सॉल्व करने की अनुमति देते है।
इन यूजर्स को नहीं मिलेगा फायदा
बता दे कि, एलन मस्क (Elun Musk) ने जब से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट (Micro Blogging Site)का अधिग्रहण करके जिम्मेदारी संभाली है, तब से उन्होंने ट्विटर की नीति में कई बदलावों की घोषणा की है।इनमें कंटेंट मॉडरेशन और ट्विटर ब्लू टिक सर्विस (Twitter Blue Tick Service)शामिल हैं। ट्विटर ब्लू टिक के बड़े अपडेट की बात करें, तो किसी ट्वीट को डाउनवोट करने का मतलब उस ट्वीट को अपमानजनक और बेमतलब के तौर पर उसकी पहचान करना है। एलन मस्क ने साफ किया है कि जिनके पास लीगेसी ब्लू चेकमार्क है, वे नए अपडेट का फायदा नहीं उठा पाएंगे।