Kiwi Juice Benefits: कीवी का जूस डेंगू बुखार के अलावा पाचन में भी है फायदेमंद, जानिए सेवन करने के तरीके

Kiwi Juice Benefits: कीवी एक ऐसा फल है जिसका प्रयोग ज्यादातर डेंगू बुखार (Dengue Fever) में किया जाता है। डेंगू बुखार आने के बाद ही लोग इसे ज्यादा खाते है। कीवी खाने से प्लेटलेट्स कम नहीं होती है। लेकिन क्या आपको पता है यह डेंगू बुखार के अलावा कई अन्य समस्याओं का भी निवारण करता है।

कीवी से मिलता है Vitamin C

बता दे कि, रोजाना कीवी का जूस (Kiwi Juice) पीने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन C प्राप्त होता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। कीवी खाने से आपकी कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

पाचन के लिए है बेहद फायदेमंद

कीवी का जूस पीने से आपकी हार्ट हेल्थ (Heart Health) भी अच्छी रहती है। इसमें मौजूद पोटैशियम कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के लिए काफी हेल्दी होता है। अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना 1 गिलास कीवी का जूस जरूर पिएं।

रोजाना कीवी का जूस पीने से स्किन और बालों को काफी फायदा पहुंच सकता है। यह विटामिन सी (Vitamin C) का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो स्किन और बालों को स्वस्थ रख सकता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी आपके पाचन को भी स्वस्थ रखता है।

डैमेज सेल्स को करता है रिपेयर

जानकारी के लिए बता दे कि कीवी का जूस (Kiwi Juice) डैमेज सेल्स (Damage Cells) को रिपेयर करने में भी काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट (Antioxident) में कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाव कर सकता है। इसके अलावा कीवी के जूस में फ्लेवोनोइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डी कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कीवी का फल खाने में खट्टा-मीठा होता है। अगर आपका मन भी मचल रहा हो तो भी इसको खाने से आपका मन ठीक हो जाएगा। पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है। इसलिए रोजाना कीवी का फल खाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *