नई दिल्ली: अमन विहार इलाके में गुरुवार रात को तीन भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर बहन की सास की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गीता शर्मा के रूप में हुई है।धर्मेंद्र ने बताया कि उनके भाई दीपक ने मुस्लिम युवती सितारा के साथ प्रेम विवाह किया था। और वह शादी के बाद से ही दीपक पर मतांतरण करने का दबाव बना रही थी, लेकिन दीपक ने मना कर दिया था। वहीं, पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
Delhi Crime: मतांतरण नहीं करने पर तीन सगे भाइयों ने की बहन की सास की हत्या