हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष झींडा ने दिया इस्तीफा

यमुनानगर: बड़ी खबर हरियाणा से सामने आ रही है। हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि पहले यह चर्चा थी की झींडा इस्तीफा दे सकते हैं।

अलग कमेटी बनाने की कर रहे थे मांग

गुरुद्वारों की अमृतसर अकाल तख्त से अलग कमेटी बनाने की मांग करने वाले जगदीश सिंह झींडा ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गठन के 15दिन बाद ही सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे को लेकर जगदीश सिंह ने शहर के जिमखाना क्लब में पत्रकारवार्ता की और राज्यपाल को भेजे इस्तीफे की जानकारी दी।

इस्तीफे के बाद यह बोले- झींडा

जगदीश सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरकारी कमेटी बन गई है। जबकि उन पर संगत का दबाव है, चूंकि 20 साल से अलग कमेटी की मांग कर रहे समिति से कुल चार सदस्यों को शामिल किया गया है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। झींडा ने कहा कि 18दिसंबर को कुरुक्षेत्र प्रदेश की समिति संघर्ष समिति और संगत की बैठक होगी।

कमेटी प्रधान का चुनाव है 21 दिसम्बर को

कमेटी प्रधान का चुनाव 21 दिसंबर को होना है। अब शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में जाने के सवाल पर झींडा ने कहा कि वे संगत के साथ चलेंगे। अपने शब्दों में उन्होंने एसजीपीसी में जाने से इंकार भी नहीं किया और न ही स्पष्ट रूप से जाने की बात स्वीकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *