इस्लामाबाद: बिलावल भुट्टो के बयान से पुरे भारत में विरोध की लहर है। हर जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन बेशर्मी की हद है की इतना गंदा बयान देने के बाद भी पाकिस्तान झुकने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान के एक मंत्री का कहना है वो परमाणु शक्ति वाला देश है।
गरीबी उन्मूलन मंत्री शाजिया मर्री ने दिया बयान
बिलावल भुट्टो के बाद अब पड़ोसी मुल्क की गरीबी उन्मूलन मंत्री शाजिया मर्री भारत के खिलाफ बयान दे रही हैं। शाजिया ने बिलावल के आपत्तिजनक बयान पर अफसोस जताने के बजाय पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न होने का हवाला दिया है।
मर्री ने भारत के खिलाफ उगला जहर
शनिवार को शहबाज सरकार में मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा, पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के नतीजे में दूसरा गाल आगे करेगा। यह सब उनका एक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुल्क यह सोचता है कि वह पाकिस्तान जैसे परमाणु ताकत वाले मुल्क से बच सकता है, तो यह उसकी गलती है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया था यह बयान
जब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर बलूच उग्रवादियों को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया तो जयशंकर ने उन्हें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की एक दशक पुरानी बात याद दिलाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा, बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा।