नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब की जमानत याचिका पर आज साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई। आफताब की वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा पेश किया गई है। कोर्ट ने उससे पूछा है कि आप क्या बेल फाइल कर रहे हैं। जिसपरआफताब ने कहा पहले मैं वकील से बात करूंगा फिर जमानत याचिका दाखिल करने पर विचार करूंगा। आफताब की जमानत याचिका कोर्ट ने अपने पास पेंडिंग रखी है.। अब कोर्ट 22 दिसबंर को मामले की सुनवाईकरेगा। आफताब के वकील एम एस खान ने कहा की वह सोमवार 19 दिसंबर को तिहाड़ आफताब मिलने जाएंगे।
श्रद्धा मर्डर केस: आफताब पूनावाला की जमानत याचिका पर अब 22 दिसंबर को सुनवाई