विजय दिवस पर मनोज सिन्हा और डीजीपी दिलबाग ने वीर सैनिकों को किया याद

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को याद किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि वह 1971 के विजय दिवस पर वीर जवानों के अदम्य साहस को शत शत नमन करते हैं। युद्ध नायकों को हमेशा याद रखा। शहीद सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर बलिदान स्तंभ पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को याद किया। पुष्पांजलि समारोह के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक मुकेश सिंह भी मौजूद रहे। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने भी राष्ट्रीय स्मारक पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *