रक्षक बना भक्षक, पुलिस कर्मी ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को मारने का बनाया प्लान

पानीपत: हरियाणा में पिछले कुछ समय से कई तरह ले आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताज्जुब तब होता है जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है। जहाँ पति के जो कि खुद पुलिस में है के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की ह्त्या की साजिश रच डाली।

क्या है पूरा मामला

पानीपत के समालखा कस्बे के गांव छदिया में दिल्ली पुलिस के एक मुलाजिम ने अपनी पत्नी को जहर पिला कर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। कारण बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस मुलाजिम के साथी महिला पुलिसकर्मी के साथ अवैध संबंध हैं। इन अवैध संबंधों का पत्नी विरोध कर रही थी। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।

महिला के भाई ने दर्ज करवाई शिकायत

महिला के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328व 34के तहत केस दर्ज कर लिया है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि वह गांव कुलताना, जिला रोहतक का रहने वाला है।

पंचायत में चल रहा है पहले से मामला

इन्हीं विरोधों के चलते जीजा अश्वनी, अपनी पत्नी और बच्चों को मारना चाहते हैं। संजय अकसर दिशा के साथ फोन पर बात करता है। इतना ही नहीं, दोनों अकसर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं। दिशा, अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्वनी उसका पति है। कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *