नई दिल्ली: चीनी जासूसी जहाज यांग वांग-5 हिंद महासागर के क्षेत्र से बाहर चला गया है। नौसेना के सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि चीनी जासूसी जहाज कुछ दिन पहले हिंद महासागर क्षेत्र में आया था, वो अब वापस चला गया है। इस जहाज पर भारतीय नौसेना लगातार नजर बनाए हुए थी। सूत्रों के मुताबिक लंबी दूरी के निगरानी ड्रोन और समुद्री गश्ती विमान समेत भारतीय नौसेना लगातार इस जहाज की निगरानी कर रही थी।
indian navy: हिंद महासागर क्षेत्र से बाहर निकला चीनी जासूसी जहाज, लगातार नजररख रही थी नौसेना