Acid Attack: दिल्ली में दिनदहाड़े 17 साल की छात्रा पर एसिड अटैक…पहले से थी आरोपी और लड़की पहचान

नई दिल्ली. देश में मनचलों द्वारा एसिड एटैक की घटना बढ़ती ही जा रही है। खास कर बात करें दिल्ली की तो यहां आए दिन तेजाब हमले का मामला सामने आ रहा है। घटना दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके से फिर एक घटना सामने आई है जहां बुधवार यानी आज सुबह करीब 7.30 बजे दो बाइक सवार मनचलों ने एक 17 साल की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। अभी लड़की को सफदरजंग अस्पलात भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दरअसल, द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे 17 वर्षीय छात्रा अपनी बहन के साथ जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और छात्रा पर एसिड अटैक कर मौके से फरार हो गए। वही, सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

द्वारका DCP के अनुसार, एसिड अटैक से 12वीं की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी लड़के में पहले से पहचान थी।

बेटी की आंखों में एसिड गया- पिता

लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी(पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *